डॉक्टरों का हंगामा, मरीज की मौत के बाद डॉक्टर की गिरफ्तारी से नाराज चिकित्सक आज हड़ताल पर

Sara Samay News

सारा समय मीडिया

रायबरेली । बीते माह पहले 10 वर्षीय शिवानी के मौत के बाद शाश्वत नर्सिंग होम के डॉक्टर अमित सिंह की गिरफ्तारी से नाराज चिकित्सक सड़कों पर उतर आए।आज डॉक्टरो ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंप कर हड़ताल का ऐलान किया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायबरेली के बाद डॉक्टर ने जमकर अपनी नाराजगी जताई है।उनका कहना है कि इलाज के दौरान मरीज की मौत के बाद चिकित्सक की गिरफ्तारी रायबरेली के इतिहास में पहली बार हुई है। यह रायबरेली के इतिहास में पहली बार है कि किसी चिकित्सक गिरफ्तारी हुई है। ऐसा होने से सभी चिकित्सा में डर का माहौल है।
अगर इमरजेंसी में कोई मरीज आता है तो हम लोग कैसे इलाज करेंगे डॉक्टरो ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देखकर इस कार्रवाई को गलत बताया। उन्होंने चेतावनी दी अगर भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई हुई तो डॉक्टर अस्पताल बंद करने के लिए मजबूर होंगे।आज हम लोगों ने ज्ञापन दिया है कि जो यह कार्रवाई हुई है बिल्कुल सही नहीं हुई है आज पूर्ण रूप से हड़ताल है।आगे मीटिंग के बाद अगली सूचना दी जाएगी।फिलहाल डॉक्टरों का कहना कि जिस नर्सिंग होम का लाइसेंस और एनओसी का मामला है उसमें स्थान परिवर्तन के चलते ।एक NOC पर आवेदन नहीं हो पाया था। फिलहाल डॉक्टरों की हड़ताल के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है प्रशासन ने मामले में जांच का आश्वासन दिया है।

error: Content is protected !!