कुत्ता सामने आने से फोर व्हीलर अनियंत्रित, दो लोग घायल; युवती रायबरेली रेफर

Sara Samay News

सारा समय मीडिया


रायबरेली, लालगंज।रायबरेली जनपद के लालगंज क्षेत्र स्थित गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फोर व्हीलर वाहन के सामने अचानक एक कुत्ता आ जाने से चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में वाहन सवार शार्दुल (27 वर्ष), पुत्र शैलेंद्र तथा काजल (22 वर्ष) घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सभी लोग कोल्हापुर (महाराष्ट्र) से फोर व्हीलर द्वारा वाराणसी (काशी) दर्शन के लिए जा रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लालगंज पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद काजल की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया, जबकि शार्दुल का उपचार सीएचसी लालगंज में जारी है।
पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना वाहन के सामने अचानक कुत्ता आ जाने के कारण हुई।

error: Content is protected !!