परिवहन विभाग की कार्यवाही से हड़कंप

Sara Samay News

सारा समय मीडिया
रायबरेली।परिवहन विभाग द्वारा जनपद में लगातार चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत शनिवार को कई वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

एआरटीओ (प्रवर्तन) उमेश कटियार ने बताया कि जगतपुर क्षेत्र में एक प्राइवेट वाहन स्कूल संचालन में प्रयुक्त पाया गया, जिस पर कार्रवाई करते हुए वाहन को जगतपुर थाने में सीज कर दिया गया।

इसके अतिरिक्त सलोन थाना क्षेत्र में एक ओवरलोड वाहन का चालान किया गया, जिसका ऑनलाइन जुर्माना मौके पर ही जमा कराया गया। वहीं गदागंज रोड पर भी एक ओवरलोड वाहन का ऑनलाइन चालान किया गया, जिसका जुर्माना भी तत्काल जमा करा दिया गया।

एआरटीओ (प्रवर्तन) उमेश कटियार ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन और अनियमित रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। वाहन संचालकों से नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

error: Content is protected !!