महिला सम्बन्धी अपराधों के प्रति उदासीन सदर कोतवाली पुलिस,एसपी से शिकायत

Sara Samay News

सारा समय मीडिया

रायबरेली। शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो कानून व्यवस्था और सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा है जहां एक तरफ महिला शक्ति करण व महिलाओं के मामले को त्वरित निस्तारण के लिए सरकार ढिंढोरा पीट रही है वहीं योगी की पुलिस महिलाओं के साथ कैसे न्याय देती है जिसका उदाहरण वायरल वीडियो में दिख रहा है जहां दबंगों की मार से एक महिला अपनी मासूम बेटी के सहारे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की मांग कर रही है आरोप है कि महिला के साथ आधा दर्जन से अधिक लोगों ने न सिर्फ मारपीट की बल्कि उसके कपड़े फाड़कर अर्ध-नग्न कर दिया जिसकी शिकायत महिला ने शहर कोतवाली में की लेकिन अपने को जांबाज इन्स्पेक्टर लगाने वाले शहर कोतवाल को इसकी कोई जानकारी नहीं मिली बताया जाता है कि जनपद में आमदगी के बाद कुर्सी पर बिराजमान रहने वाले कोतवाल शिव शंकर सिंह को इतनी फुर्सत नहीं रहती है कि वह महिलाओं के गंभीर मामलो को स्वयं देख सके नतीजा न्याय पाने के लिए पीड़ित महिलाओं को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एड़ीयां रगड़ना पड़ता है वायरल वीडियो के मुताबिक यह मामला शहर कोतवाली व सिबिल लाईन चौकी क्षेत्र के नजरवाताल की रहने वाली फूल दुलारी पत्नी धर्मेंद्र का है बताया जाता है कि इस महिला को उसके परिवार और बाहरी लोगों ने इतना पीटा कि यह चलने फिरने और बैठने में असमर्थ हैं जिसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को की गई लेकिन महिला की बर्बरता से की गई पिटाई को न ही शहर के काबिल कोतवाल और न ही संबंधित चौकी के पुलिस कर्मचारियों ने संज्ञान लिया ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि सरकार की मंशा पर पुलिस काम करने में पूरी तरह से नाकाम है

error: Content is protected !!