सारा समय मीडिया
रायबरेली ।डीह थानाक्षेत्र के एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
डीह थाना क्षेत्र के पूरे भूसू मजरे आंटी नवगवां गांव की घटना बताई जा रही है ।
जानकारी के अनुसार धुव्र पुत्र स्व0रामनरेश का गांव के पास एक बाग में पेड़ की डाल में गमछे के सहारे फांसी पर शव लटकता मिला । ग्रामीणों ने शव को लटकते हुए देखा तो हड़कंप मच गया जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया और जांच में शुरू कर दी ।
फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव,हड़कंप
