प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सुशासन, विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है – डॉ0 मनोज पाण्डेय
(कमल सिंह)
सारा समय मीडिया
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित प्लेटिनम रिसॉर्ट में आयोजित भव्य प्रबुद्ध सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ0 मनोज कुमार पांडेय ने शिरकत की ।।श्री पांडेय ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्धजनों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध समाज भारतीय संस्कृति, ज्ञान, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार रहा है। प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सुशासन, विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
विशाल जन सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ0 मनोज पाण्डेय ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश देश में सबसे ज़्यादा रोज़गार देने वाला राज्य है। और आज उत्तर प्रदेश देश में सबसे मज़बूत और अच्छी कानून-व्यवस्था देने वाला राज्य है।
जहाँ घर के अभिभावक, बहू-बेटियों से कहा करते थे कि बेटा शाम हो गई, घर से मत निकलना… आज बेटियाँ पूरे सम्मान से रात में भी निकल जाएँ, गुंडे को एक हज़ार बार सोचना पड़ेगा कि अगर एक चौराहे पर बेटी के साथ उसकी अस्मत से खिलवाड़ करने का काम किया, तो अगले चौराहे पर उत्तर प्रदेश में योगी जी की पुलिस यमराज के रूप में खड़ी मिलेगी।
लेकिन सत्ता के भूखे लोग, दूसरों के सिद्धान्तों को तोड़कर राजनीति करने वाले लोग… आज लोगों को जातियों में बाँटना चाहते हैं, भाई को भाई से अलग करना चाहते हैं। इसलिएy हम सबको होशियार रहना है।हम सबको एकजुट रहना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि इस सनातन के कल भी ध्वजवाहक आप थे, आज भी ध्वजवाहक आप हैं। पूरी मजबूती से आने वाले दिनों में जवाब भी देना है।
जहाँ कहीं भी आपके सम्मान का सवाल आएगा, आपकी प्रतिष्ठा का सवाल आएगा… मनोज पांडेय के इतिहास को पढ़ लीजिएगा। हमने कहा कि हम सुदामा भी हैं, हम चाणक्य भी हैं, लेकिन ज़रूरत पड़ने पर मनोज पांडेय परशुराम में भी आते हैं।
हम सम्मान देना भी जानते हैं और सम्मान को बचाना भी जानते हैं। इसलिए जहाँ कहीं आपके सम्मान का सवाल आएगा, हम आपके साथ खड़े मिलेंगे।
जो लोग जातियों की बात करते हैं, उनको ज़रूर समझाना… ‘जाति बहुत छोटी होती है, और जमात बहुत बड़ी होती है’। यहाँ जमात बैठी है, इसे कोई कमजोर नहीं कर सकता।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार , राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल पूर्व मंत्री संजय गर्ग भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सचिन शर्मा, विजय शुक्ला, देवेन्द्र, जॉनी गुर्जर, सुमित बजरंगी, कपिल शर्मा, ओमदत्त शर्मा, राकेश दीवान एवं ब्रजेश वशिष्ठ सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित समस्त प्रबुद्धजनों का डॉ0 मनोज कुमार पांडेय ने दिल से आभार व्यक्त किया ।
