जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने फीता काटकर किया शुभारंभ
सारा समय मीडिया
ऊंचाहार, रायबरेली:क्षेत्र में रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी के कारोबार को नई दिशा देने के उद्देश्य से ‘हिन्द प्रॉपर्टीज़’ के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। इस नए कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पहुँची जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने फीता काटकर किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने कार्यालय का निरीक्षण किया और प्रतिष्ठान से जुड़े लोगों को उनकी इस नई शुरुआत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में कार्यालय के खुलने से स्थानीय लोगों को आवासीय प्लॉट खरीदने और प्रॉपर्टी से जुड़ी अन्य सेवाओं में काफी सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में गणमान्यों की रही उपस्थिति
सारा समय मीडिया
ऊंचाहार ।इस उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस मौके पर मुख्य रूप से: भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सिंह
अभिलाषा चंद कौशल, जितेन्द्र बहादुर सिंह
इसके अलावा हिन्द प्रॉपर्टीज़ के मुख्य संचालक रूपेंद्र बहादुर सिंह (नन्हे भैया), मो० जुनैद मंसूरी और कदीर कुरैशी भी मौजूद रहे, जिन्होंने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। बोर्ड के अनुसार, यह कार्यालय एनटीपीसी गेट नं० 1, ऊंचाहार के पास स्थित है, जहाँ से आवासीय प्लॉट खरीदने के लिए संपर्क किया जा सकता है। समारोह के दौरान स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिला।
