मंडी समिति में रंगे हांथ पकड़े गए दो जेब कतरे,पुलिस हिरासत में

Sara Samay News

सारा समय मीडिया

रायबरेली। लालगंज स्थित मंडी समिति में उस समय हड़कंप मच गया, जब व्यापारियों ने भीड़ का फायदा उठाकर जेब काटने की कोशिश कर रहे दो संदिग्ध युवकों को रंगे हाथ पकड़ लिया। उनका एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, सुरेश सोनकर की दुकान पर आए किसान अरविंद की जेब पर हाथ साफ करते हुए तीन युवक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त थे। व्यापारियों ने सतर्कता दिखाते हुए उन्हें घेरने का प्रयास किया। इस दौरान दो युवकों को पकड़ लिया गया, जबकि तीसरा भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकला।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद मंडी समिति में सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

मंडी समिति में हुई इस घटना के बाद, व्यापारियों और आम लोगों से अपील की जा रही है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में खरीदारी या लेनदेन के दौरान अपने पैसे, मोबाइल और अन्य कीमती सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

error: Content is protected !!