ऊंचाहार नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी पर सरकारी योजनाओं में घोर लापरवाही का गंभीर आरोप

Sara Samay News

सारा समय मीडिया

ऊंचाहार रायबरेली । नगर पंचायत ऊंचाहार के अधिशाषी अधिकारी पर शासन की प्राथमिकताओं वाली योजनाओं में घोर लापरवाही किए जाने का आरोप लगा है ।
मामला जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चल रहे समाधान दिवस में पहुंचा है ।जहां शिकायत कर्ता कोई और नहीं बल्कि नगर पंचायत का सभासद है।
नगर पंचायत के सभासद राज गुप्ता ने संपूर्ण समाधान दिवस में दिए पत्र में अधिशाषी अधिकारी शिकंदरादित्य पर आरोप लगाया है कि शासन की प्राथमिकताओं वाली योजनाओं में इनके द्वारा घोर लापरवाही बरती गई है ।
बताया गया है कि नगरी सीवर एवं जलनिकासी योजना 2025-26 में शासन द्वारा 1 करोड़ रुपए की कार्य योजना माह सितम्बर,अक्टूबर के स्वीकृत की गई थी परंतु अधिशाषी अधिकारी ऊंचाहार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में कोषागार से नगर पंचायत के खाते में धन स्थानांतरित नहीं करवाया जबकि इसके सापेक्ष निविदाएं आमंत्रित करते हुए कार्यादेश जारी कर दिए गए एवं कुछ कार्य करा भी लिए गए ,जब ठेकेदारों द्वारा बिल प्रस्तुत किए गए तो अधिशाषी अधिकारी द्वारा अधूरे कार्य रुकवा दिए गए जिससे नगर में जलभराव हो गया जिसकी वजह से नगर के महामारी का खतरा बढ़ गया ।
इसके अलावा विभिन्न योजनाएं वित्तीय वर्ष 2022-23,2023-24,2024-25 ,2025 -26 अधिशाषी अधिकारी की उदासीनता की वजह से अधूरी पड़ी हैं ।
पूरे प्रकरण में जिलाधिकारी ने जांच कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

error: Content is protected !!