सारा समय मीडिया
रायबरेली। थाना मिल एरिया क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। देवानंदपुर-महराजगंज रोड स्थित काशीराम कॉलोनी में बीती रात करीब 9:30 बजे नौशाद खान पर कॉलोनी के ही एक युवक ने कथित तौर पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। हमले में नौशाद के सिर, कान और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल अमावा सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए रेफर किए जाने की जानकारी है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मामूली विवाद में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला
