सलीमपुर बहेरवार का प्रधान हुआ युवती लेकर फरार ,पुलिस से शिकायत

Sara Samay News

रोहनिया की सलीमपुर बहेरवार के ग्राम प्रधान संदीप सेन पर है आरोप

सारा समय मीडिया

सलोन,रायबरेली।वैवाहिक सम्बन्ध विच्छेद होने के एक वर्ष बाद ग्राम प्रधान अपनी ग्राम सभा की एक युवती को लेकर फरार हो गया।घटना की सूचना  लड़की के परिजनों को होते ही हड़कम्प मच गया। परिजनों का आरोप है कि बहला फुसला कर प्रधान लड़की को लेकर फरार हुआ है,साथ ही घर से सोने चांदी के आभूषण और पचास हजार की नगदी लेकर घर से गई है।कोतवाली क्षेत्र भैसापुर मजरे सलीमपुर बहेरवार निवासिनी महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि गांव के ग्राम प्रधान योगेश कुमार उर्फ सन्दीप सेन पुत्र हरितिलाश नई उसकी 26 साल की बेटी को लेकर फरार हुआ है।पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित महिला राजकुमारी ने आरोप लगाया है कि शनिवार की दोपहर 11 बजे के करीब पुत्री रोशी पासी( काल्पनिक नाम) अचानक लापता हो गई।आरोप है कि जानकारी पर पता चला कि विपक्षी युवक योगेश कुमार उसकी पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले गया है।

महिला ने यह भी आरोप लगाया है आरोपी युवक के बहकावे में आकर उसकी पुत्री घर से सोने और चांदी के आभूषण साथ मे नगद पचास हजार रुपये भी लेकर गई है।जानकारी के मुताबिक सालभर पूर्व ही आरोपी प्रधान सम्बन्ध विच्छेद हुआ था।कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि अभी उन्हें घटना की तहरीर नही मिली है।घटना की जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।

error: Content is protected !!