सारा समय मीडिया
रायबरेली ।जिले में तड़के सुबह से हो रही लगातार भारी बारिश के कारण जिले के समस्त प्राथमिक विद्यालय आज बंद रहेंगे। जिलाधिकारी महोदया के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
अत्यधिक वर्षा से निचले इलाकों में जलभराव और सड़कों पर पानी जमा होने की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। जिलाधिकारी ने छात्रों की सुरक्षा को देखते हुये यह कदम उठाया। बीएसए कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, रायबरेली जिले में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के सभी बोर्ड संचालित प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय आज पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।
इस फैसले से हजारों छात्र-छात्राएं प्रभावित होंगे। अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे बच्चों को घर पर ही रखें और मौसम की स्थिति पर नजर रखें। सूत्र -प्रशासन ने कहा है कि यदि बारिश कम हुई तो कल से स्कूल सामान्य रूप से खुल जाएंगे।
भारी बारिश के कारण कई इलाकों में यातायात भी प्रभावित हुआ है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित रहें।
