Sara Samay News

फोटो – क्रॉप कटिंग व लोगों फॉलोअप

अरखा के  शिवांग क्लीनिक की जांच करने पहुंची सीएमओ की टीम 

नोडल अधिकारी ने नोटिस देकर तलब किए दस्तावेज ,क्लीनिक संचालन पर राेंक 

सूरज शुक्ल

ऊंचाहार रायबरेली । क्षेत्र के अरखा स्थित शिवांग क्लीनिक की वायरल वीडियो और सारा समय की खबर पर सख्त हुए सीएमओ रायबरेली ने नोडल अधिकारी की अगुवाई में जांच टीम भेजी ,जांच टीम ने शिवांग क्लीनिक संचालक को नोटिस देकर क्लीनिक संचालन पर पूरी तरह से राेंक लगा दी गई है ।

गौरतलब है कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर शिवांग क्लीनिक में मरीज को भर्ती करके ड्रिप चढ़ाया जा रहा था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ ,वायरल वीडियो के आधार पर सारा समय ने खबर को प्रमुखता से उजागर किया जिसके बाद सीएमओ नवीन चंद्रा के निर्देश पर सीएचसी ऊंचाहार के अधीक्षक ने क्लीनिक संचालक को नोटिस जारी करके तीन दिनों के भीतर संबंधित क्लीनिक और डॉक्टर की डिग्री आदि के दस्तावेज तलब किए थे।

गुरुवार को सीएमओ के निर्देश पर नोडल अधिकारी डॉ0अंबिका प्रसाद ने अरखा पहुंचकर शिवांग क्लीनिक की जांच की और नोटिस थमाकर क्लीनिक संचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी है साथ ही तीन दिनों के भीतर नोटिस का जवाब मांगा है ।

डॉ0 अंबिका प्रकाश ने बताया  कि क्लीनिक संचालन पर रोक लगा दी गई है साथ ही नोटिस देकर संबंधित दस्तावेज तलब किए गए हैं ।

error: Content is protected !!