उदासीनता : नगर के बस स्टॉप की एक एजेंसी में हुई चोरी की वारदात ,चार दिन बाद भी एफ आई आर दर्ज नहीं

Sara Samay News

बजता रहा कोतवाली का सीयूजी साहब ने नहीं दिया जवाब

क्षेत्राधिकारी ने कहा मै स्वयं मामले की गहनता से करूंगा जांच ,नहीं हुई तो होगी एफ आई आर

सूरज शुक्ल
ऊंचाहार रायबरेली । नगर के बस स्टॉप पर पुलिस मुस्तैदी के बावजूद सेंध काटकर चोरों ने डेढ़ लाख का माल पार कर दिया और पुलिस खर्राटे भरती रह गई ,घटना के 96 घंटे से ऊपर का सहैमय बीत रहा है किंतु पुलिस के हांथ अभी भी खाली हैं ।यही नहीं उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी भी नहीं है । उधर पीड़ित का कहना है कि घटना के संबंध में पुलिस ने मामला तक दर्ज नहीं किया है ,खुलासा तो दूर की बात है।
सार्वजनिक स्थल से हुई चोरी की बड़ी वारदात और उसका खुलासा करने में अक्षम महसूस कर रही खाकी ,पुलिस की नाकामी को दर्शाती है ,ऐसे में तेज तर्रार पुलिस के मुखिया रवि कुमार की कार्यशैली पर ऊंचाहार पुलिस की कार्यशैली बट्टा लगाने का काम कर रही है।
गौरतलब है कि बीती 11/12 जून की रात चोरों ने नगर के बस स्टॉप स्थित ज्ञान एजेंसी में चोरों ने सेंध काटी और लगभग डेढ़ लाख रुपए का माल पार कर दिया ।
हैरत वाली बात तो ये थी कि घटना स्थल पर बकायदे पुलिस की चौकसी थी बावजूद इसके चोरी की वारदात को चोरों ने बड़ी बेबाकी से अंजाम दे दिया और पुलिस महज तमाशबीन बनकर रह गई ,प्रातः जब एजेंसी संचालक को घटना की जानकारी हुई तो उसके पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई ।
पीड़ित ने घटना की लिखित तहरीर पुलिस को दी पीड़ित का मानना है कि घटना के लगभग 96 घंटों का समय बीत गया किंतु पुलिस की उदासीनता के चलते न ही मामला दर्ज किया गया और न खुलासा ।।

इनसेट

अपराध के प्रति पुलिस की उदासीनता

सारा समय मीडिया
रायबरेली । चार दिन पूर्व नगर के बस स्टॉप की ज्ञान एजेंसी में सेंध काटकर हुई चोरी की घटना को लेकर जब जानकारी बावत ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी कार्यवाहक संजय कुमार शर्मा के सीयूजी पर संपर्क किया गया किंतु सीयूजी बजाता रहा और आखिरकार काल डिस्कनेक्ट कर दी गई ।
प्रकरण में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने घटना के संबंध में बताया कि उन्हें प्रकरण की जानकारी नहीं है क्षेत्राधिकारी आपको जानकारी दे देंगे ।
प्रकरण में क्षेत्राधिकारी डलमऊ गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने प्रकरण में कहा कि उन्हें प्रकरण की विस्तृत जानकारी नहीं है ।अगर मामला दर्ज नहीं हुआ है तो कल मैं स्वयं जाकर मामला दर्ज करवाऊंगा और घटना स्थल की जांच करूंगा ।

error: Content is protected !!