दलित किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Sara Samay News

सारा समय मीडिया

 ऊंचाहार-दलित किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित व्यक्ति ने बीती 13 तारीख को बैसन का नदौरा गाँव निवासी अरमान कुरैशी के विरुद्ध अपनी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज कराया था,पुलिस ने मंगलवार को मनीरामपुर पुल के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया है।

कार्यवाहक कोतवाल सियाराम राजपूत ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

error: Content is protected !!