सारा समय मीडिया
ऊंचाहार रायबरेली । ईंट भट्ठे से मजदूरी करके घर लौटे युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव घर के आंगन में लटकता हुआ मिला ।घटना की खबर आग की तरह गांव में फैल गई और पूरे मामले ने गांव में सनसनी फैला दी ।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया घटना को आत्महत्या बताया जा रहा है ।कोतवाली क्षेत्र में नाजेपुर मजरे सरायभान निवासी रामप्रकाश का 22 वर्षीय पुत्र पंजाब के ईंट भट्ठे पर कार्य करता था रविवार की सायं वह अपने घर वापस आया था ।बताया जा रहा है कि सोमवार की सायं वह खाना खाकर अपने बिस्तर पर सोया था लेकिन मंगलवार की प्रातः आंगन की रोशनदान में लगे लोहे की जाल से फांसी के फंदे पर संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव मिला ।मामले को पुलिस आत्महत्या मान रही है ।स्थानीय लोगों की माने तो युवक मानसिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ था लेकिन वह फांसी के फंदे पर कैसे चढ़ा,मौत के पीछे क्या कारण था इसी को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं फैली हुई हैं।
ऊंचाहार रायबरेली । ईंट भट्ठे से मजदूरी करके घर लौटे युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव घर के आंगन में लटकता हुआ मिला ।घटना की खबर आग की तरह गांव में फैल गई और पूरे मामले ने गांव में सनसनी फैला दी ।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया घटना को आत्महत्या बताया जा रहा है ।
कोतवाली क्षेत्र में नाजेपुर मजरे सरायभान निवासी रामप्रकाश का 22 वर्षीय पुत्र पंजाब के ईंट भट्ठे पर कार्य करता था रविवार की सायं वह अपने घर वापस आया था ।
बताया जा रहा है कि सोमवार की सायं वह खाना खाकर अपने बिस्तर पर सोया था लेकिन मंगलवार की प्रातः आंगन की रोशनदान में लगे लोहे की जाल से फांसी के फंदे पर संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव मिला ।
मामले को पुलिस आत्महत्या मान रही है ।
स्थानीय लोगों की माने तो युवक मानसिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ था लेकिन वह फांसी के फंदे पर कैसे चढ़ा,मौत के पीछे क्या कारण था इसी को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं फैली हुई हैं।
