पुलिस अधिकारियों से महिला ने लगाई न्याय की गुहार
आरोपी का नाम मगन सिंह बताया जा रहा है
सारा समय मीडिया
रायबरेली । चार सालों से शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का शिकार महिला आखिरकार पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुंच ही गई ।
पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुंची पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से रो रो कर न्याय की गुहार लगा रही थी ,बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारियों ने न्याय का आश्वासन दिया है ।
संबंधित वीडियो👇
https://www.facebook.com/share/v/1EPVCnJQv4
गौरतलब है कि ऊंचाहार कोतवाली के एक गांव निवासिनी महिला पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुंच गई ,उसने अपने साथ चार सालों से हो रहे शारीरिक मानसिक उत्पीड़न की आप बीती अधिकारियों को बताई पीड़िता महिला ने बताया कि उसका पति रोजी रोजगार के लिए परदेश में रहता है इसी का फायदा उठाकर छोटे मियां का पुरवा निवासी मगन सिंह नाम का युवक महिला के संपर्क में आ गया और धीरे धीरे प्यार का दायरा बढ़ता गया ।महिला ने बताया कि प्रेम जाल में फंसाकर युवक चार सालों से उसका यौन शोषण और शारीरिक ,मानसिक शोषण करता रहा ।
पीड़िता ने बताया कि उक्त के संबंध में मामला स्थानीय कोतवाली में दर्ज है जिसमें आरोपी जेल भी जा चुका है किंतु आरोपी की शादी तय है तो अब आरोपी अपने साथियों के साथ पीड़िता को मामला उठा लेने का दबाव बना रहा है ऐसा न करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है ।
उक्त प्रकरण में पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है ।
बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारियों ने पीड़िता को न्याय का आश्वासन दिया है ।
