सारा समय मीडिया
ऊंचाहार ।विकास खण्ड मुख्यालय सभागार में आयोजित आशा संवेदीकरण संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ0 मनोज कुमार पांडेय ने सहभागिता कर उपस्थित आशा बहुओं से संवाद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ0 पांडेय ने कहा कि आशा बहुओं का समर्पण, सेवा भावना और ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति उनकी अथक सेवाएँ समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक हैं। जन-जन तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुँचाने में उनका योगदान अमूल्य है। उन्होंने सभी आशा बहनों के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर उत्कृष्ट कार्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी ।
इस मौके पर सीएचसी ऊंचाहार के अधीक्षक डॉ0 मनोज शुक्ल, निगोहा ग्राम प्रधान/प्रशासक आशीष तिवारी,बीजेपी ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल ,
आशा संगठन की जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा , सहित बड़ी संख्या में आशा बहुएं शामिल थी ।
महिलाओं को स्वावलंबी बना रही बीजेपी सरकार – डॉ0 मनोज पाण्डेय
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के महाप्रेरणा दिवस के अवसर पर मंत्री ने किया कार्यक्रम को संबोधित
सारा समय न्यूज नेटवर्क
ऊंचाहार ,रायबरेली। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के महाप्रेरणा दिवस के अवसर पर ऊँचाहार विधान सभा कार्यालय पर मातृ शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन हुआ ।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में ऊंचाहार विधायक व सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ0 मनोज पाण्डेय शिरकत की ।
कार्यक्रम में कृषि आजीविका सखी ,बैंक सखी ,स्वास्थ्य सखी ,स्वयं सहायता समूह की सखियों ने कार्यक्रम में सहभाग किया ।
कार्यक्रम के दौरान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।
