जनपद में मनाया गया विश्व मानसिक दिवस
सीएचसी बेला-भेला में जागरूकता कार्यक्रम अयोजित
स्वास्थ्य शिविर में कुल 226 मरीजों का जांचा गया मानसिक स्वास्थ्य
सारा समय मीडिया
रायबरेली,।राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जनपद में 10 अक्तूबर को विश्व मानसिक दिवस मनाया गया । इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला-भेला पर जागरूकता कार्यक्रम एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ जिसका उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा ने फीता काटकर किया ।
इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि हर साल 10 अक्टूबर को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है । इस साल इस दिवस की थीम है – ” Access to Services- Mental Health in Catastrophes and emergencies”(आपदाओं तथा आपात स्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य तक पहुंच) ।
थीम के अनुसार – आपदाओं तथा आपात स्थितियों में हर किसी की मानसिक स्वास्थ्य तक पहुँच होनी चाहिए | आपदाओं में व्यक्ति को भौतिक व शारीरिक नुकसान ही नहीं होता है बल्कि उसका मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है | किस भी तरह की आपदा के बाद मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है | कोरोना काल का ही उदाहरण ले लें | इस आपात स्थिति ने बड़ी संख्या में लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित किया | जनपद में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत लोगों को सेवाएं दी जा रही हैं | टेली मानस” हेल्पलाइन -14416 जारी की गई है जिस पर कॉल कर मानसिक स्वास्थ्य सम्बन्धी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं |
जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डी.एस.अस्थाना ने बताया कि जिला अस्पताल के कमरा नम्बर 63 में मानसिक रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देते हैं इसके आलावा समय-समय पर सीएचसी पर शिविर लगाये जाते हैं |
इस अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल 226 मरीजों के मानसिक स्वास्थ्य की जांच की गई|
इस कार्यक्रम मे सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डा. राकेश कुमार यादव, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रत्नाकर पाण्डेय, जिला मानसिक टीम के चिकित्सक एवं चिकित्सालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे |
