अधिकारियों की सख्ती के बावजूद ऊंचाहार तहसील में किसानों से हो रही अवैध वसूली

Sara Samay News

सारा समय मीडिया

ऊंचाहार रायबरेली । अधिकारियों की सख्ती के बावजूद ऊंचाहार तहसील में किसानों से खतौनी के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है ।
तत्कालीन एडीएम वित्त एवं राजस्व अमृता सिंह ने अपने समाधान दिवस के दौरान खतौनी ऑपरेटर को सख्ती से कड़े निर्देश दिए थे ,बीते शनिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व सहदेव मिश्र के समाधान दिवस के दौरान भी खतौनी ऑपरेटर की लगातार वसूली जारी थी ,जिसपर एडीएम ने कार्यवाही के सख्त निर्देश दिए थे किंतु कोई भी कार्यवाही न होने से वसूलीकर्ता खतौनी ऑपरेटर की लगातार वसूली जारी थी ।
इटौरा निवासी पप्पू कुरैशी ,बसिया का बाग निवासी अवधेश , वेद प्रजापति निवासी पट्टीरहस कैथवल आदि किसानों ने बताया कि उनसे 20 रुपए प्रति खतौनी का वसूली की गई है जबकि 15 रुपए खतौनी का निर्धारित मूल्य है ।
किसानों ने बताया कि ऑनलाइन पेमेंट के लिए खतौनी कार्यालय में कोई भी क्यूआर कोड नहीं लगाया गया है जिसके चलते लगातार वसूली जारी है ।
तहसीलदार आकांक्षा दीक्षित से मामले के बारे में जानकारी के लिए संपर्क किया गया किंतु संपर्क नहीं हो सका।

error: Content is protected !!