लखनऊ अग्निकांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन 

Sara Samay News

ऊंचाहार में दो दर्जन से अधिक अवैध कोचिंग संस्थान हो रहे संचालित 

सारा समय मीडिया 

ऊंचाहार रायबरेली । लखनऊ के अग्निकांड ने लगभग लगभग एक दर्जन से अधिक जिंदगियां निगल ली बावजूद इसके अभी तक प्रशासन की सख्ती देखने को नहीं मिली है ।

ऊंचाहार में लगातार दो दर्जन से अधिक अवैध कोचिंग संस्थान संचालित किए जा रहे हैं जिनपर अभी तक प्रशासनिक कार्यवाही का  चाबुक नहीं चल सका है ।

कोचिंग संस्थानों में न्यू एक्सल कोचिंग संस्थान एनटीपीसी रोड , आईपीएस कंप्यूटर बस स्टॉप श्योर सक्सेस ब्लॉक मुख्यालय के सामने , रामानुजम डिग्री कॉलेज के सामने ,आरके एकेडमी कबीर चौराहा,डिस्टनेशन लाइब्रेरी अलीगंज मोड,मिशन लाइब्रेरी एनटीपीसी रोड , डिस्टनेशन लाइब्रेरी इलाहाबाद बैंक बिल्डिंग ,ऊंचाहार लाइब्रेरी बस स्टॉप ,ग्लोबल लाइब्रेरी शनि देव मंदिर के पीछे ,सुप्रीम बटोही रेस्टोरेंट के निकट , श्री साई लाइब्रेरी कबीर चौराहा ,तटस्थ कोचिंग थाने  रोड के बगल ,गुरुकुल कोचिंग नगर पंचायत कार्यालय के सामने , यूके सम्राट कंप्यूटर उमरन ,सरस्वती लाइब्रेरी जमुनापुर चौराहा, सम्राट कंप्यूटर जमुनापुर चौराहा, आईपीएस कंप्यूटर बाबूगंज,सोनिका कंप्यूटर जमुनापुर,आरके कंप्यूटर मतरौली बाबूगंज,डिवाइन कंप्यूटर निकट लार्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल जैसे तमाम कोचिंग संस्थान संचालित हैं ।लेकिन शायद ही कोई संस्थान नियमों और मानकों को पूरा कर रहा हो ।

अब देखने वाली बात ये होगी कि उक्त संस्थानों में प्रशासनिक जांच की आंच कब तक पहुंचती है 

उपजिलाधिकारी विवेक राजपूत ने बताया कि टीम के साथ को कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है ।

error: Content is protected !!