ऊंचाहार । घरेलू कलह से परेशान युवती ने विषाक्त पदार्थ खाकर जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की है ।
गंभीर अवस्था में उसे सीएचसी ऊंचाहार लाया गया जहां कड़ी मशक्कत की किंतु स्थिति पर नियंत्रण नहीं मिला ,गंभीर अवस्था में उसे जिलास्पताल रेफर किया गया है ।
ऊंचाहार कोतवाली के रामसांडा निवासी श्रीपाल की 23 वर्षीय पुत्री वंदना प्रातः खेत गई थी जहां पर उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया ,खेत में वह बेहोश हो गई ,खेतों में काम कर रहे आसपास के लोगों ने उसके परिजनों को घटना की सूचना दी ।जिसपर परिजन उसे गंभीर अवस्था में सीएचसी ले आए ।डॉक्टरों के मुताबिक युवती ने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया था ,स्थिति नाजुक होने पर उसे जिलास्पताल रेफर किया गया है ।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि युवती को गंभीर अवस्था में लाया गया था जिसे जिलास्पताल रेफर किया गया है
युवती ने खाया विषाक्त पदार्थ ,जिलास्पताल रेफर
