ऊंचाहार के अरखा में शिवांग क्लीनिक में मरीजों को भर्ती करके ड्रिप चढ़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल
सारा समय मीडिया
रायबरेली,ऊंचाहार। क्षेत्र के अरखा में कथित तौर पर अवैध रूप से संचालित हो रहे क्लिनिकों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां लंबे समय से दो क्लिनिक – शिवांग पॉलीक्लिनिक और एक अन्य क्लिनिक – संचालित हो रहे हैं, जिनके संचालक स्वयं को डॉक्टर बताकर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। शिवांग क्लिनिक का मरीजों को भर्ती करके ड्रिप चढ़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त क्लिनिक के संचालक अवैध तरीके से क्लिनिक का संचालन कर रहा है ।आरोप है कि यहां मरीजों से मनमानी फीस वसूली जाती है और महंगी दवाएं दी जाती हैं। यही नहीं यहां भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध को भी अंजाम दिया जाता है हालांकि वायरल वीडियो और आरोपों की पुष्टि सारा समय नहीं करता है । ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि बिना योग्यता के इलाज से मरीजों की जान को खतरा हो सकता है।
नाम न छापने की शर्त पर एक ग्रामीण ने बताया, _”हम मजबूरी में यहां जाते हैं, पर इलाज महंगा है और कई बार आराम भी नहीं मिलता।
क्या कहते हैं सीएचसी अधीक्षक ?
ऊंचाहार । अरखा स्थित अवैध क्लीनिक के संचालन व वायरल वीडियो को लेकर सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने कहा कि मामले में निश्चित ही जांच करके कार्यवाही की जायेगी ।
क्या कहते हैं सीएमओ?
रायबरेली । ऊंचाहार के अरखा स्थित अवैध क्लीनिक संचालन, वायरल वीडियो और लग रहे आरोपों पर सीएमओ डॉ नवीन चंद्रा ने मामले में सख्ती दिखाते हुए जांच कार्यवाही के निर्देश दिए हैं साथ ही कहा है कि वो स्वयं प्रकरण की जांच और कार्यवाही करेंगे ।
