नाम क्लीनिक का संचालित हो रहा अवैध हॉस्पिटल
स्वास्थ्य विभाग की नोटिस,और क्लीनिक संचालन पर रोक के बावजूद चल रहा शिवांग क्लीनिक
सारा समय न्यूज नेटवर्क
ऊंचाहार रायबरेली । स्वास्थ्य विभाग की नोटिस की खुलेआम अवहेलना और संचालन पर रोक के बावजूद अरखा का शिवांग क्लीनिक खुलेआम धड़ल्ले से चल रहा है जो कि विभाग को खुली चुनौती है ।
गौरतलब है कि पिछले दिनों शिवांग क्लीनिक में मरीजों को भर्ती करके उन्हें खुलेआम ड्रिप चढ़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था ।
मामला मीडिया की सुर्खियों में आया तो सीएचसी अधीक्षक ने क्लीनिक संचालक को नोटिस देकर तीन दिनों में जवाब मांगा और क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन आदि के दस्तावेज तलब किए
लेकिन बावजूद इसके दो सप्ताह के बाद भी न ही नोटिस का जवाब भेजा गया और न दस्तावेज और क्लीनिक का संचालन लगातार होता चला आ रहा है ।
ऐसे में उक्त क्लीनिक स्वास्थ्य विभाग को खुली चुनौती दे रहा है और विभाग उसके सामने बौना साबित हो रहा है ।
सूत्र बताते हैं कि जांच कार्यवाही से बचने के लिए विभाग के अधिकारियों के पास जमकर सिफारिशें भी लगवाई ,तो हो सकता है कि कहीं पर क्लीनिक संचालक की सिफारिश में विभाग का कोई जिम्मेदार निजी लाभ के लिए आ गया हो शायद यही वजह है कि उक्त क्लीनिक संचालक पर कार्यवाही संभव नहीं हो पा रही है ।
