बड़े मंगलवार पर जगह जगह हुआ भंडारे का आयोजन

Sara Samay News

सारा समय मीडिया

ऊंचाहार रायबरेली । ज्येष्ठ के 7वें बड़े मंगल पर जगह जगह सुंदर कांड के संगीतमय पाठ के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया गया ।
इसी के क्रम में नगर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित रामलीला मैदान के सामने सन्नी सरदार ,अनुभव सिंह ,सूरज गुप्ता ,आदि के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गए जिसमें विशेष रूप से ऊंचाहार विधायक डॉ मनोज पाण्डेय के पुत्र प्रतीक राज पांडेय ने पहुंचकर भक्तों संग प्रसाद ग्रहण किया ।
अरखा में बीजेपी नेता जितेंद्र बहादुर सिंह की अगुवाई में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के प्रसाद का भक्तों ने लुफ्त उठाया ।कार्यक्रम की शुरुआत सोनू गोसाई की कंपनी द्वारा भव्य संगीतमय सुंदर कांड से हुआ ।
भाजपा नेता जितेंद्र सिंह ने बताया कि उनके द्वारा समय समय पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन किए जाते हैं तथा क्षेत्रीय कार्यक्रमों में भी वे बढ़चढ़ कर भागीदारी करते हैं ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रूपेंद्र बहादुर सिंह(नन्हे भैया) वरिष्ठ पत्रकार सर्वेश सिंह चौहान ,रजनीश त्रिपाठी, सहयोगियों में मनीष चौरसिया ,ज्ञानेंद्र सिंह ,अरविंद शर्मा ,राकेश मिश्रा आदि लोग शामिल थे ।

error: Content is protected !!