ट्यूबवेल पर सोने गए 48 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध हालत में मिला शव

Sara Samay News

सारा समय मीडिया

रायबरेली।गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के अटौरा बुजुर्ग चौकी अंतर्गत पूरे निधि गांव के पास मालिन बाग में गुरुवार सुबह 48 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अटौरा निवासी शंभू उर्फ छेद्दू पुत्र भगौती के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छेद्दू बीते 5 दिन पूर्व ही ईंट भट्ठे से मजदूरी कर घर वापस लौटा था। बुधवार रात वह खाना खाकर गांव के बाहर स्थित अपने ट्यूबवेल पर सोने चला गया था। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे जब परिवार का अमरनाथ खेत में पानी लगाने पहुंचा तो ट्यूबवेल के पास मालिन बाग में छेद्दू का शव पड़ा देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत शोर मचाकर परिजनों को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही अटौरा बुजुर्ग चौकी पुलिस और गुरबक्शगंज थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

error: Content is protected !!