धरती का सीना चीर लगातार अवैध खनन कर रहे माफिया
सारा समय न्यूज नेटवर्क
ऊंचाहार , रायबरेली।सरकार व शासन-प्रशासन के आदेशों को धता बताते हुए खनन माफिया धरती का सीना छलनी करने से बाज नहीं आ रहे। अवैध खनन के कारोबार में लिप्त लोगों पर कार्रवाई करने के बजाए पुलिस व प्रशासनिक अफसर हाथ पर हाथ धरे बैठे है। कार्रवाई न किए जाने से खनन माफियों के हौसले बुलंद है।
रात के अंधेरे में क्षेत्र भर के विभिन्न स्थानों पर अवैध खनन का कारोबार जारी है। लोगों का कहना है कि खनन माफियाओं को पुलिस का संरक्षण मिला हुआ है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फरमान जारी किया था कि अवैध खनन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर है। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के गांव सराय सहिजन , सराय हरदो , कोटिया चित्रा , पूरे बिंदा पांडेय , दूलीपुर स्कूल के निकट , पूरे ननकू कचरा निस्तारण केंद्र के पास , खंधारी पुर और कल्याणी गांव के मध्य , सलीमपुर भैरो गांव के पास बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया रहा है। स्थानीय पुलिस का इन खनन माफियाओं को संरक्षण मिला हुआ है। बताया जाता है कि ट्रैक्टर ट्राली से आठ हजार और डम्फर से प्रति डम्फर एक रात खनन के लिए दस हजार रुपये कोतवाली पुलिस को देना पड़ता है । इसीलिए लोग बेखौफ होकर खनन कर रहे हैं ।
दीवान की सेटिंग से चलता है अवैध खनन – खनन माफिया
सारा समय न्यूज नेटवर्क
ऊंचाहार ।बताया जा रहा है कि अवैध खनन करवाने में ऊंचाहार कोतवाली के एक कथित दीवान का अहम रोल है जिसके पास खनन का अवैध पैसा जमा होता है जिसके बाद रात्रि 10 बजे से प्रातः के 6से 7 बजे तक बेधड़क अवैध खनन किया जाता है।
लोगों की शिकायतों पर भी नहीं होती कार्यवाही
सारा समय न्यूज नेटवर्क
ऊंचाहार रायबरेली । रात के अंधेरे में करवाए जा रहे अवैध खनन पर स्थानीय लोगों द्वारा लगातार विभागीय और पुलिस अधिकारियों के एक्स (ट्विटर हैंडल) से और अन्य माध्यमों से शिकायतें की है किंतु उच्चाधिकारियों द्वारा कार्यवाही का निर्देश कोतवाली स्तर पर दफन कर दिया गया अब ऐसी स्थिति में खनन माफिया और पुलिस की मामले में संलिप्तता स्पष्ट होती है ।
बड़ा सवाल ?
ऊंचाहार । अवैध मिट्टी खनन के मामले में पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने जगतपुर पुलिस पर कार्यवाही का चाबुक चलाया,और थानेदार की थानेदारी छीन ली लेकिन ऊंचाहार के खनन माफियाओं को संरक्षण देने वालों पर आखिर कार्यवाही कब होगी ये बड़ा सवाल है?
इनसेट बॉक्स
खनन को लेकर पूरी तरह सख्ती है । यदि कहीं अवैध रूप से खनन हो रहा है तो सही लोकेशन के साथ गोपनीय सूचना दी जा सकती है । जिस पर कार्रवाई की जाएगी ।
सुरेश लाकड़ा
जिला खनन अधिकारी
रायबरेली
