वायरल vedio- डीएम सुनती रही जनसमस्याएं और खर्राटे भरते रहे DPRO सौम्यशील सिंह

Sara Samay News

वायरल वीडियो: डीएम सुनती रहीं जनता की फरियाद, कूलर की हवा में खर्राटे लेते रहे डीपीआरओ

डीएम ने कहा वायरल वीडियो की जांच करवाकर की जाएगी कार्यवाही

सारा समय न्यूज नेटवर्करायबरेली। सरकारी तंत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही की बात करने वाले अधिकारी अब खुद ही सवालों के घेरे में नजर आने लगे हैं। 13 मई को पेट्रोल-डीजल बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए सरकारी आवास से विकास भवन तक साइकिल चलाकर सुर्खियां बटोरने वाले जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) सौम्यशील सिंह का अब एक बिल्कुल अलग चेहरा सामने आया है।
महराजगंज तहसील सभागार में आयोजित ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ के दौरान जब जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका आम जनता की शिकायतें गंभीरता से सुन रही थीं, फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों के सामने न्याय की गुहार लगा रहे थे, उसी दौरान डीपीआरओ साहब कुर्सी पर बैठकर कूलर की ठंडी हवा में गहरी नींद का आनंद लेते दिखाई दिए।
समाधान दिवस जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में, जहां हर अधिकारी की जिम्मेदारी जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान सुनिश्चित करना होती है, वहां एक जिम्मेदार अधिकारी का इस तरह ड्यूटी के दौरान सोते नजर आना पूरे प्रशासनिक तंत्र की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने जब यह नजारा देखा तो हैरानी जताई। कुछ लोगों ने तंज कसते हुए कहा कि “लगता है साइकिल चलाने की थकान अब जनता के बीच बैठकर उतारी जा रही है।”
सोशल मीडिया पर अब यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या जनता की समस्याएं सुनना सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गया है? क्या अधिकारी केवल फोटो खिंचवाने और दिखावे तक सीमित हैं? एक तरफ सरकार अधिकारियों को जनता के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह बनाने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारी सार्वजनिक कार्यक्रमों में ही नींद पूरी करते नजर आ रहे हैं।सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि समाधान दिवस जैसे महत्वपूर्ण मंच पर अधिकारी इतने बेपरवाह हैं, तो आम दिनों में जनता की शिकायतों का क्या हाल होता होगा? अब देखने वाली बात होगी कि इस वायरल तस्वीर और बढ़ते जनाक्रोश के बाद प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है।
मामले में डीपीआरओ सौम्यशील सिंह का पक्ष जानने का प्रयास किया गया किंतु संपर्क नही हो सका।

जिलाधिकारी ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच करवाकर की जाएगी कार्यवाही
सारा समय न्यूज नेटवर्करायबरेली । महराजगंज में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चल रहे सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीपीआरओ सौम्यशील सिंह का कूलर की हवा में सोने का वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिलाधिकारी सरनजीत कौर ब्रोका ने कहा कि वायरल वीडियो उनतक अभी नही पहुंची है ,यदि ऐसा वीडियो प्रकाश में आता है तो जांच करवाकर कार्यवाही की जाएगी ।

error: Content is protected !!