सारा समय मीडिया
ऊंचाहार, रायबरेली। जमुनपुर चौराहा के पास ईश्वरदासपुर स्थित दूध डेयरी के पास शुक्रवार शाम एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश (पुत्र मोटू लाल), निवासी पूरे गिरधारी लाल का पुरवा, थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़, किसी रिश्तेदारी में जा रहा था, तभी अचानक अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि राकेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ऊंचाहार पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अपने कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) ऊंचाहार पहुंचाया।
