ऑपरेशन लंगड़ा: हरिओम हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sara Samay News

सारा समय मीडिया
ऊंचाहार/ डलमऊ। ऊंचाहार कोतवाली के ईश्वरदासपुर में हुए हरिओम हत्याकांड प्रकरण में एसओजी व ऊंचाहार पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान एक और आरोपी को धरदबोचा है ।


मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली का लगना बताया जा रहा है फिलहाल घायल अवस्था में आरोपी को इलाज के लिए सीएचसी डलमऊ में भर्ती कराया गया है ।
घटना क्रम के अनुसार ऊंचाहार कोतवाली के पूरे बनियन मजरे पचखरा निवासी दीपक अग्रहरि डलमऊ के गंगा कटरी क्षेत्र की ओर जा रहा था तभी मुखबिर की सूचना पर एसओजी टीम के साथ ऊंचाहार ,डलमऊ पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी का पीछा किया और फिर मुठभेड़ पुलिस और आरोपी के मध्य मुठभेड़ हुई और आरोपी के पैर में गोली लगी । पुलिस टीम ने आरोपी दीपक अग्रहरि को गिरफ्तार कर इलाज के लिए सीएचसी डलमऊ में भर्ती कराया है ।
घटना के सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरिओम हत्याकांड के आरोपी दीपक अग्रहरि को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है ।मामले में अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं ।

error: Content is protected !!