मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं और महिलाओं को किया गया जागरूक

Sara Samay News

सारा समय मीडिया

सलोन ,रायबरेली।क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमरन  में चौपाल लगाकर  व सिटीजन पब्लिक स्कूल सलोन में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत  बालिकाओं महिलाओं और उपस्थित विद्यालय स्टाफ को मिशन शक्ति के संबंध में जागरूक किया गया। जिसमे प्रभारी निरीक्षक राघवन कुमार सिंह ने कार्यक्रम में महिलाओ को मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया। जिसमें महिलाओं और लड़कियों को महिला सशक्तिकरण के बारे में बताया गया और साथ ही शासन के द्वारा दिए गए कुछ टोल फ्री नंबर के बारे में जानकारी दी गई। जिसमे दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया। वहीप्रभारी निरीक्षक  ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090 व 112 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दे सकती हैं। पुलिस को सूचना देने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। थाने पर महिला हेल्पलाइन बनाया गया है, जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं। थाने पर जाकर अपनी समस्या से अवगत करा सकती हैं।इस मौके पर ग्राम प्रधान विद्यालय स्टॉप सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!