सारा समय मीडिया
गदागंज रायबरेली। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक दुखद
घटना सामने आई। पूरे नजरी गांव में 35 वर्षीय श्यामू की बिजली के करंट से मौत हो गई। श्यामू पुत्र भगवान दीन गुरुवार दोपहर लगभग 3:00 बजे गांव के पास एक मकान में काम कर रहे थे। सरिया को सीधा करते समय उन्हें करंट लग गया।
घटना के बाद उन्हें तुरंत डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टर आनंद ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। वह परिवार का भरण-पोषण करने के लिए मजदूरी करते थे।
डलमऊ थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। श्यामू के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह मिलनसार स्वभाव के थे और कभी किसी से विवाद नहीं हुआ था।