श्रीमद् भागवत कथा में चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

Sara Samay News

सलोन,रायबरेली।नगर के श्रीराम लीला ग्राउंड में चल रही नौ दिवशीय रुद्रमहायज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा में चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।इस दौरान पंडाल में मौजूद लोग झूमने-नाचने लगे। भगवान श्रीकृष्ण की वेश में नन्हें बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे। भगवान के जन्म की खुशी पर महिलाओं द्वारा अपने घरों से लाये गए व्यंजन से भगवान को भोग लगाया गया।श्रीमद्भागवत कथा में कथाव्यास पंडित गया प्रसाद शास्त्री जी के द्वारा वामन अवतार, श्रीकृष्ण जन्म की कथा एवं नंदोत्सव का वर्णन किया गया।श्रीकृष्ण जन्म की कथा का वर्णन करते हुए महाराज जी ने बताया कि कंस के कारागार में वासुदेव- देवकी को भादो मास की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। उनका लालन-पालन नंदबाबा के घर में हुआ था। इसलिए नंदगांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। कथा प्रसंग सुनाते हुए कथा व्यास ने बताया कि जब अत्याचारी कंस के पापों से धरती डोलने लगी, तो भगवान कृष्ण को अवतरित होना पड़ा था। सात संतानों के बाद जब देवकी गर्भवती हुई, तो उसे अपनी इस संतान की मृत्यु का भय सता रहा था। भगवान की लीला वे स्वयं ही समझ सकते हैं। भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही जेल के सभी बंधन टूट गए और भगवान श्रीकृष्ण गोकुल पहुंच गए। कार्यक्रम के दौरान भव्य झांकी और संगीतमयी वर्णन सुन श्रद्धालुगण झूमने लगे।इस मौके पर गौरीशंकर मिश्रा,श्याम सुंदर साहू,योगेश रस्तोगी,राजकुमार गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!