शौच के लिए गयी किशोरी से दुष्कर्म

Sara Samay News

सारा समय मीडिया

लालगंज ।शौच के लिए गई किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। गंभीर दशा में किशोरी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मामला खीरों थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी शाम लगभग 6 बजे शौच के लिए खेतों की तरफ गई थी। किशोरी का आरोप है के खेतों में गांव के ही दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और जबरन दुष्कर्म किया। घर पहुंचने पर उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। हालत खराब देख परिवारजन ने पूछताछ की तो किशोरी ने पूरी बात बताई। जिस पर माता-पिता उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचे जहां उसे गंभीर दशा में भर्ती किया गया है। गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।

error: Content is protected !!