भूमाफियाओं के कब्जे से नाराज ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

Sara Samay News

तहसील प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप, शिकायत पत्र देकर न्याय की मांग

साराभूमाफियाओं के कब्जे से नाराज ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

सारा समय मीडिया

रायबरेली।डलमऊ तहसील क्षेत्र के गौरा हरदो बाजार के ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। दर्जनों ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम कार्यालय के बाहर तहसील प्रशासन और एसडीएम के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में सक्रिय भूमाफिया उनकी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं, लेकिन कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।


ग्रामीणों ने बताया कि उनकी पैतृक और खेती योग्य जमीन पर कुछ दबंग जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में तहसील स्तर पर कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को संबोधित एक शिकायत पत्र भी सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच कराकर भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
वहीं प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया गया है, फिलहाल ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है।

error: Content is protected !!