करणी सेना भारत की अहम बैठक संपन्न, संगठन में जाति-पाति के भेदभाव का कोई स्थान नहीं : रूपेंद्र बहादुर सिंह

Sara Samay News


सारा समय मीडिया
रायबरेली। करणी सेना भारत की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की मजबूती, विस्तार तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए करणी सेना भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूपेंद्र बहादुर सिंह (नन्हे भैया) ने कहा कि संगठन में जाति-पाति और किसी भी प्रकार के भेदभाव का कोई स्थान नहीं है। करणी सेना भारत प्रत्येक वर्ग और समाज के लोगों के अधिकारों की रक्षा तथा उनके हक की लड़ाई लड़ने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में एकता, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!