सारा समय मीडिया
ऊंचाहार रायबरेली । क्षेत्र के अरखा स्थित शिवांग पाली क्लीनिक में मरीज को भर्ती करके ड्रिप चढ़ाने का वीडियो वायरल होने और फिर मामला मीडिया की सुर्खियां बटोरने के बाद आखिरकार स्वास्थ्य विभाग ने कार्यवाही शुरू की ।
मामले में पहले क्लीनिक संचालक को ऊंचाहार सीएचसी अधीक्षक ने नोटिस दिया और फिर सीएमओ ऑफिस के नोडल अधिकारी डॉ0अंबिका प्रकाश ने क्लीनिक की जांच कर नोटिस दी ।
दोनों नोटिस का जवाब और क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन सहित डॉक्टर की डिग्री आदि संबंधित दस्तावेज तलब किए गए थे ।
बताया जा रहा है कि प्रकरण की जांच पूरी हो चुकी है और क्लीनिक संचालक ने दिए गए समय के भीतर न ही क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन और संबंधित दस्तावेज सीएमओ ऑफिस को भेजे और न ही नोटिस का जवाब अब ऐसे में स्वास्थ्य विभाग क्लीनिक संचालक अग्रिम कार्यवाही की तैयारी में जुटा है ।
स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सूत्रों की माने तो विभाग अगली कार्यवाही के रूप में क्लीनिक संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाने की तैयारी में है ।
प्रकरण की जांच कर रहे नोडल अधिकारी डॉ0 अंबिका प्रकाश ने बताया कि क्लीनिक संचालक ने नोटिस का जवाब नहीं दिया और न ही क्लीनिक संबंधी कोई दस्तावेज प्रस्तुत किए ,अब विभाग अग्रिम विधिक कार्यवाही की तैयारी में है।
