बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
सारा समय मीडिया
ऊंचाहार। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के ’12 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के अंतर्गत ऊंचाहार के अकोढिया गाँव में एक विशाल जनसभा और जनसुविधा मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग समस्त विभागों के कैंप लगवाए गए जहां पर लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया।
इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनहितैषी नीतियों की जमकर सराहना की।
सरकार की उपलब्धियों को बताया ‘स्वर्णकाल’
कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि भारत के आदरणीय और यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सफल कार्यकाल के वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह विशाल जनसुविधा मेला आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह 12 साल देश के गरीब, कमजोर और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए एक ‘स्वर्णकाल’ की तरह रहे हैं। आज पूरा देश इस कार्यकाल को ‘बेमिसाल’ के रूप में मना रहा है।
जनता के द्वार पहुँचीं सरकारी योजनाएँ
डॉ. पाण्डेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के 9 वर्षों के कार्यकाल की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यूपी में सुशासन, विकास और कानून व्यवस्था का एक ऐसा बेहतरीन मॉडल तैयार हुआ है, जिसका आज देश के तमाम अन्य राज्य भी अनुसरण कर रहे हैं।
उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि एक समय था जब लोगों को चिलचिलाती धूप में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए ब्लॉक और अन्य दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे। लेकिन आज प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच के कारण सभी योजनाएँ सीधे जनता के दरवाजे तक पहुँच रही हैं।
मेले में विभिन्न विभागों के लगे स्टॉल
इस जनसुविधा मेले में स्वास्थ्य, बाल कल्याण, विकलांग कल्याण, जिला पूर्ति (राशन कार्ड), बिजली विभाग सहित चिकित्सा क्षेत्र के होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक और एलोपैथिक विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। महिलाओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई थी, जहाँ लोगों को मौके पर ही विभिन्न समस्याओं से राहत और योजनाओं का लाभ दिया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यगण (बीडीसी) और भारी संख्या में आम जनता उपस्थित रही, जिन्होंने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। कैबिनेट मंत्री ने इस दौर को वास्तविक ‘अमृत काल’ बताया।
