डॉ0 मनोज कुमार पांडेय ने कैबिनेट मंत्री बनने के बाद रायबरेली में की अपनी पहली प्रेस वार्ता 

Sara Samay News

सारा समय न्यूज नेटवर्क

रायबरेली।समाजवादी पार्टी के बागी विधायक मनोज कुमार पांडे पत्रकारों से रूबरू होकर उत्तर प्रदेश सरकार की विकास, कानून व्यवस्था और जनहित के मुद्दों को सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रायबरेली तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और आने वाले समय में जिले को कई बड़ी परियोजनाओं का लाभ मिलेगा।प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री ने चक्रवात और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के लिए राहत कार्यों को तेज करने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवारों तक हर संभव सहायता समय पर पहुंचाई जाए। साथ ही युवाओं के रोजगार, किसानों की आय बढ़ाने और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने को सरकार की प्राथमिकता बताया।
इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी तीखा हमला बोला। मंत्री मनोज कुमार पांडे ने आरोप लगाया कि Samajwadi Party के कुछ नेताओं द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर अभद्र और अपमानजनक टिप्पणियां की गई हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय हैं। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा देश और समाज को दिशा देने का काम किया है और किसी भी वर्ग के सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार समाज को बांटने की राजनीति कर रही है, जबकि भाजपा सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। मंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और अपराधियों तथा माफियाओं पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और रायबरेली के सर्वांगीण विकास के लिए वह पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और अधिकारियों से विकास योजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारने की अपील भी की।

error: Content is protected !!