भाजपा जिला प्रतिनिधि व ठेकेदार के बेटे पर जानलेवा हमला करने वालो को पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा

Sara Samay News

सारा समय मीडिया

रायबरेली।जिले में कुछ चंद #नेताओं के संरक्षण में बेखौफ बदमाशों का आतंक देखने को मिल रहा है। यहां कोतवाली नगर क्षेत्र के #पुलिस लाइन चौराहे के पास स्थित एक अस्पताल के नजदीक भाजपा जिला प्रतिनिधि व ठेकेदार के बेटे राज नारायण मौर्य पर जानलेवा हमला कर गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ करने के #सनसनीखेज मामले में पुलिस में कार्रवाई की है।
बताते हुए चलें कि घटना 16 मार्च 2026 की रात करीब 11:30 बजे की है,जब मिल एरिया थाना क्षेत्र के #पचवर गांव निवासी राज नारायण मौर्य अपने काम से #राजघाट से वापस लौट रहे थे। तभी तिराहे के पास घात लगाए बाइक सवार #हमलावरों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाते हुए पीछे से पत्थरबाजी शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से अफरा-तफरी मच गई और बदमाशों ने गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान गाड़ी का पिछला शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल कोतवाली नगर थाने पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी से खुला राज, आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह के मुताबिक पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें पूरी वारदात कैद मिली। जांच में सामने आया कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपी

मृगेंद्र शुक्ला पुत्र विनोद कुमार शुक्ला निवासी तिलक नगर गोरा बाजार कोतवाली नगर रायबरेली
अमर बहादुर गुड्डू पुत्र उमाशंकर पांडे निवासी नकुलहा जनपद रायबरेली बताए गए।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को बाइक संख्या UP 33 AW 5705 के साथ गिरफ्तार कर लिया।जो घटना में प्रयुक्त थी गंभीर धाराओं में मुकदमा, जेल भेजे गए आरोपी
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। लेकिन पुलिस ने भी यहां दबाव में काम करते हुए घटना को अंजाम देने वालों का अपराधी के इतिहास और इनका चेहरा छुपा दिया
शहर में दहशत, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
पहले भाजपा के जिला महामंत्री फिर भाजपा के बछरावां के मंडल उपाध्यक्ष बीजेपी नेता पर इस तरह खुलेआम हमला होने से शहर में दहशत का माहौल है। लेकिन भाजपा के रायबरेली के के पदाधिकारी यह कह रहे हैं कि जिला प्रतिनिधि का कोई पद ही नहीं होता और जिन पर हमला हो रहा है यह सब भाजपाई है ही नहीं ,देर रात व्यस्त इलाके में हुई इस वारदात ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

➡️ फिलहाल पुलिस इसे आपसी रंजिश से जोड़कर जांच कर रही है, लेकिन सवाल यही है—आखिर कब तक रायबरेली में इस तरह सरेआम हमले होते रहेंगे?

error: Content is protected !!