कोटेदारों का लटका कई महीने का कमीशन ,आस पर पानी फेर रहे जिम्मेदार

Sara Samay News

सारा समय मीडिया
ऊंचाहार रायबरेली । बीते कई महीनों से कोटेदारों की जीविका पर भी संकट मंडरा रहा है ,विभाग द्वारा कोटेदारों का कई महीनों से कमीशन नहीं दिया जा रहा है जिसको लेकर कोटेदार परेशान है ।कोटेदारों का कहना है कि उन्होंने प्रकरण को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया किंतु इस ओर कोई जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहा है ।
ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के कोटेदारों के मुताबिक मार्च 2025 से कोटेदारों का कमीशन रोका गया है ,,बीच में कोटेदारों ने आवाज बुलंद की तो केवल पांच महीनों का भुगतान किया गया लेकिन अभी भी लगभग 7, 8 महीनों का भुगतान लंबित किया गया है ।
कोटेदारों का कहना है कि यदि विभाग द्वारा कमीशन का जल्द भुगतान न किया गया तो उनकी जीविका पर संकट आ जाएगा ,और मजबूरन दुकानों में ताला लगाना पड़ेगा ।
प्रकरण को लेकर पूर्ति निरीक्षक सुखलाल ने कहा कि मेरे स्तर से सभी कागजी कार्यवाही पूरी करके उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है ,जल्द ही पैसा खातों में आ जाएगा।।

error: Content is protected !!