सारा समय मीडिया
ऊंचाहार-चोरी के शक में की गई हरिओम बाल्मीकि की हत्या को लेकर गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय संवेदना व्यक्त करने नई बस्ती मजरे ऊंचाहार देहात पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक की पत्नी पिंकी व बेटी अनन्या से मुलाकात की।और उन्हें न्याय दिलाने व आर्थिक मदद का भरोसा दिया।विधायक ने कहा कि सरकार से जो भी मदद होगी वो मुहैया कराई जायेगी और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही का भी आश्वासन दिया।
