छठवीं जिला कराटे चैंपियनशिप में बछरावां के बच्चों ने लहराया परचम

Sara Samay News

सारा समय न्यूज नेटवर्क

बछरावां रायबरेली। जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में बछरावां के होनहार कराटे खिलाड़ियों ने जबरदस्त सफलता अर्जित की है। आपको बताते चलें कि छटवीं जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन एनटीपीसी ऊंचाहार में किया गया, जिसमें पूरे रायबरेली जनपद से ही नहीं अपितु प्रयागराज व प्रतापगढ़ के भी सैकड़ो बच्चों ने प्रतिभाग किया था। इसी क्रम में बछरावां कराटे एकेडमी की महिला कोच शिवानी साहू के नेतृत्व में जिला स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए टीम रवाना हुई थी। जिला स्तर पर अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ियों ने 3 गोल्ड व 2 सिल्वर मेडल प्राप्त किया। मेडल प्राप्त करने वालों में शनाया चौधरी, दिव्यांशी एवं पीहू चौधरी ने गोल्ड मेडल व अथर्व श्रीवास्तव एवं आंचल ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। कोच शिवानी साहू ने कहा कि हमें आशा है कि जैसा प्रदर्शन बच्चों ने जिला स्तर पर किया है उससे उच्च कोटि का प्रदर्शन राज्य स्तर पर भी बच्चे  प्रदर्शित करेंगे। बच्चों की इस उपलब्धि पर उनके अभिभावकों ने कोच शिवानी साहू का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए हार्दिक खुशी जाहिर की है।

error: Content is protected !!