सारा समय मीडिया
ऊंचाहार रायबरेली । प्राइवेट स्कूलों में लगातार मानकों और गुणवत्ता की अनदेखी हो रही है ।
विद्यालय संचालक अपने निजी लाभ के चलते बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं ।
कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिला है ऊंचाहार सलोन मार्ग पर एनटीपीसी के निकट स्थित बीजी कांवेंट पब्लिक स्कूल में ।
एनटीपीसी के निकट ऊंचाहार सलोन मार्ग से सटे बीजी कांवेंट पब्लिक स्कूल में न ही पार्किंग की व्यवस्था है और न ही यातायात के समुचित साधन उपलब्ध है बावजूद इसके बच्चों के अभिभावकों की लगातार जेबें ढीली की जा रही हैं।
बड़े हादसों को दावत देता बीजी कांवेंट पब्लिक स्कूल
सारा समय मीडिया
ऊंचाहार रायबरेली । बीजी कांवेंट में नन्हे मुंह बच्चे भी पढ़ते हैं,विद्यालय में छुट्टी के समय जब बच्चों का झुंड विद्यालय से बाहर निकलता है तो ऊंचाहार सलोन मार्ग पर यातायात बाधित हो जाता है ।
यही नहीं दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है ।बावजूद विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से मानकों को दरकिनार करके विद्यालय संचालित किया जा रहा है ।
डग्गामार वाहनों से ढोए जाते हैं बच्चे
सारा समय मीडिया
ऊंचाहार रायबरेली । बीजी कांवेंट पब्लिक स्कूल में यातायात व्यवस्था बच्चों के लिए नाकाफी है इस वजह से विद्यालय में डग्गामार वाहन लगाए गए हैं ।
लगातार तमाम सारी खबरें आती हैं कि स्कूली डग्गामार वाहन की टक्कर से बच्चे घायल ,या फिर मौत ।।
यदि ऐसी कोई अप्रिय घटना घटती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा ?
मामले में जानकारी बावत विद्यालय संचालक विकास गुप्ता से संपर्क किया गया किंतु उन्होंने कॉल रिसीव करना उचित नहीं समझा ।
एबीएसए राजीव कुमार ओझा ने कहा कि विद्यालय की जांच कर विभागीय कार्यवाही की जायेगी ।।
