एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समाधान दिवस ,एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं

Sara Samay News

सारा समय न्यूज नेटवर्क

ऊंचाहार-शनिवार को तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस सम्पन्न हुआ, इस दौरान कुल 23 शिकायती पत्र आये, जिसमें एक भी शिकायती पत्र का मौके पर निस्तारण नहीं किया जा सका, सभी शिकायती पत्रों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर भेजी गई है।

एसडीएम सिदार्थ चौधरी ने आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुनी।

रैयापुर मजरे कोटिया चित्रा निवासी कामनी ने गांव के ही तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत की,रोहनियां निवासी रामरती व दीपक कुमार ने पड़ोसी गांव धौरहरा के लोगों पर बैनामे की जमीन पर बनी दीवार को गिराने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया,पचखरा निवासी उदय सिंह कछवाह अमरदीप सिंह कोटिया चित्रा निवासी नीरज सिंह, होरेसा निवासी विवेक सिंह राहुल सिंह आदि किसानों ने अघोषित बिजली कटौती से निजात पाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया,पूरे भद्दी निवासी पूर्व सैनिक ने कंदरावां रजबहा में एक साल से पानी न आने को लेकर शिकायत की।

इस मौके पर तहसीलदार दीपिका सिंह, बीडीओ कामरान नेमानी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!