ऊंचाहार के बेहरामऊ में अवैध तरीके से संचालित पाल क्लीनिक का खुलासा

Sara Samay News

सारा समय मीडिया

ऊंचाहार रायबरेली । मेज पर सजी लाल ,पीली, नीली, रंगीन दवाओं का ढेर और गले में आला लटकाए कुर्सी पर विराजमान महाशय ,ये कोई MBBS डॉ0 की बात नहीं है बल्कि क्षेत्र के बेहरामऊ में लंबे समय से संचालित डॉ0 पाल के नाम से चर्चित व्यक्ति की क्लिनिक का नजारा है ।
ये महज एक क्लीनिक नहीं बल्कि इसे मिनी हॉस्पिटल समझिए ,चूंकि यहां मरीज भर्ती भी किए जाते हैं ।
चौंकिए नहीं ,आगे की बात और भी गहरी है ,इनके में के ठीक बगल जेनरिक दवाओं का एक बड़ा स्टॉक लगा है जो मरीजों में वितरित होता है।
ये पूरा वाक्या मीडिया के कैमरे में कैद है ।
बताया जा रहा है कि इस क्लिनिक को स्थानीय जिम्मेदार द्वारा संरक्षण भी प्राप्त है जिससे बेहिचक ये क्लिनिक संचालित हो रही है ।
मामले में जानकारी बावत संबंधित सीएचसी अधीक्षक को फोन किया गया किंतु संपर्क नहीं हो सका

error: Content is protected !!