निरंकुश हुए शातिर चोर ,ताबड़तोड़ हो रही चोरी की घटनाओं से दहशतज़दा हैं लोग
पुलिस ने घटना की जानकारी से किया इनकार
सारा समय न्यूज नेटवर्क
ऊंचाहार , रायबरेली । चार दिन पूर्व नगर के बस स्टॉप स्थित ज्ञान एजेंसी में हुई चोरी की घटना की गुत्थी पुलिस अभी सुलझा नहीं सकी थी कि चोरों ने फिर से एक नई वारदात को अंजाम दे दिया ।सोमवार की रात चोरों ने देसी शराब की दुकान को निशाना बनाया है। दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने शराब और नगदी पार कर दिया। मामले की शिकायत सेल्समैन ने कोतवाली में की है।
क्षेत्र के गांव सलीमपुर भैरो में देसी शराब का ठेका है। सोमवार की रात चोरों ने दुकान के दरवाजे का ताला तोड़ डाला और अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान के अंदर रखे डेढ़ हजार रुपए और एक पेटी शराब तथा इनवर्टर की बैटरी , सीसीटीवी हार्ड डिक्स पार कर दी। मंगलवार की सुबह जब सेल्समैन दीपेंद्र सिंह दुकान खोलने पहुंचा, तब उसे मामले की जानकारी हुई। उसके बाद उसने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है।
दुकान के मैनेजर संजय तिवारी ने पूरी घटना की जानकारी दी है ।
मामले में जानकारी बावत कोतवाली के सीयूजी नम्बर पर कई बार संपर्क किया गया किंतु नंबर संपर्क क्षेत्र से बाहर था।
उधर मामले में हल्का इंचार्ज अभिजीत मिश्र ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है ।
