सारा समय मीडिया
रायबरेली शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सारस चौराहे पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब “उत्तर प्रदेश सरकार” लिखी एक बोलेरो गाड़ी का चालक खुलेआम गुंडागर्दी पर उतर आया।
आपको बता दें कि दिनांक 17 मार्च 2026 दिन मंगलवार की रात करीब 8:00 बजे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो (संख्या UP 33 AX 5631) के चालक ने एक डीसीएम ड्राइवर को बीच सड़क पर रोक लिया और उसके साथ,गाली-गलौज शुरू कर दी। मामला यहीं नहीं थमा—आरोपी ने अपनी गाड़ी को चौराहे के बीचों-बीच खड़ा कर दूसरी गाड़ी के आगे लगाकर जबरदस्त हंगामा किया, जिससे मौके पर भारी जाम लग गया।होमगार्ड से भी बदसलूकी किया चौराहे पर तैनात होमगार्ड ने जब स्थिति संभालने और पूछताछ की कोशिश की, तो बोलेरो चालक ने उसके साथ भी अभद्रता की। इतना ही नहीं, जब होमगार्ड ने रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने गाड़ी सीधे गार्ड पर चढ़ाने की कोशिश कर दी—यह नजारा देखकर आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए।
बताया जा रहा है कि बोलेरो किसी सरकारी कार्यालय से संबंधित है, लेकिन जिस तरह से उसका इस्तेमाल दबंगई और कानून को ठेंगा दिखाने के लिए किया गया, उसने प्रशासन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
हंगामा करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर चौराहे जैसे व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े इतनी बड़ी घटना हो जाती है और आरोपी आराम से भाग निकलता है। लेकिन दरोगा सिपाही कोई भी मौजूद नहीं
क्या सरकारी गाड़ियों का इस्तेमाल अब गुंडागर्दी के लिए होगा?
आखिर ऐसे दबंगों पर कब लगेगी लगाम?क्या पुलिस इस आरोपी को पकड़ पाएगी या मामला ठंडे बस्ते में जाएगा?
स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी और सरकारी वाहन के दुरुपयोग की जांच की मांग की है।
रायबरेली में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल—अब देखना होगा प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।
