सारा समय मीडिया
रायबरेली।मिलएरिया पुलिस की सतर्कता से एक खोए हुए चार वर्षीय मासूम को सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया गया। बच्चे के मिलने से परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार जताया।
जानकारी के अनुसार 17 मार्च को मिलएरिया थाना क्षेत्र के रतापुर चौराहे पर करीब चार वर्षीय बालक लावारिस हालत में मिला। सूचना मिलने पर मिलएरिया पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर थाने ले आई। इसके बाद पुलिस ने बच्चे से पूछताछ करने के साथ ही आसपास के लोगों और ग्राम प्रधानों से जानकारी जुटाई।
जांच के दौरान बालक की पहचान अली पुत्र मोहम्मद कलीम, निवासी जफरनगर थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे के परिजनों से संपर्क किया और उसे उसकी नानी के सुपुर्द कर दिया।
बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और मिलएरिया पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।पुलिस की इस तत्परता से एक परिवार को उसका खोया हुआ मासूम वापस मिल गया।
