कथा श्रवण से मनुष्य के जीवन मे शान्ति और खुशहाली आती है- आचार्य पंडित शान्ति भूषण पाण्डेय 

Sara Samay News

सारा समय मीडिया

ऊंचाहार, रायबरेली। तहसील क्षेत्र के गांव पूरे जददू पयाग पुर नंदौरा मे चल श्री मद भागवत कथा के प्रथम दिवस आचार्य पंडित शान्ति भूषण पाण्डेय ने बताया की भागवत कथा श्रवण से मनुष्य के जीवन मे शान्ति और खुशहाली आती है, कलयुग मे भगवान का स्मरण मात्र से ही मोछ की प्राप्ति होती है, भगवान श्री कृष्ण 

ने गीता मे उपदेश दिया है कि जो मानव कलयुग मे श्री मद भागवत कथा प्रेम और श्रद्धा के साथ करवाता है मै उसके हृदय मे निवास करता हूँ,

आचार्य श्री शान्ति भूषण पाण्डेय जी ने भगवान और गुरु की महिमा को विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि भगवान राम ने धनुष यज्ञ मे बिना गुरु के आज्ञा लिए बिना धनुष को नही उठाया, इसलिए गुरु भगवान से पहले है, कलयुग केवल नाम आधारा, सुमिर सुमिर नर उतरहि पारा

यजमान माता प्रसाद त्रिपाठी सपत्नीक भगवान की आरती की और पूजन अर्चन किया, इस मौके पर शिव करन त्रिपाठी, राज किशोर त्रिपाठी, सुधीर त्रिपाठी, रजन शुक्ला, शिव केश दुबे, ओम प्रकाश त्रिपाठी, शिव किशोर त्रिपाठी, बल करन सिंह, अमर बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या मे महिलाये एवं पुरुष श्रद्धा भाव के साथ कथा श्रवन कर रहे है,पूरा क्षेत्र भक्ति मय हो गया है

error: Content is protected !!